Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल होंगे कप्तान, मोहम्मद शमी को मौका नहीं

इस सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। पहला वनडे बड़ौदा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन तैयार किया है।

03 Jan 2026

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल होंगे कप्तान, मोहम्मद शमी को मौका नहीं

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। सीनियर पुरुष चयन समिति ने वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी है। यह सीरीज 11 जनवरी से 18 जनवरी तक भारत में खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत बड़ौदा से होगी।

इस सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। पहला वनडे बड़ौदा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन तैयार किया है।

फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट बना चयन का आधार

हार्दिक पांड्या को इस वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें एक मैच में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की मंजूरी नहीं दी है। साथ ही आगामी आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए उनके वर्कलोड का विशेष प्रबंधन किया जा रहा है। इसके अलावा मोहम्मद शमी, ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को भी टीम में जगह नहीं मिल सकी है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

युवाओं को मौका,अनुभव भी बरकरार

टीम में यशस्वी जायसवाल, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, वहीं रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम की रीढ़ बने रहेंगे। चयन समिति का फोकस आने वाले बड़े टूर्नामेंटों को देखते हुए खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म पर रहा है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज कार्यक्रम

सीरीज का पहला वनडे मैच 11 जनवरी को बड़ौदा, दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट और तीसरा मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

भारत की वनडे टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल

श्रेयस अय्यर की उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल होंगे कप्तान
इस सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। पहला वनडे बड़ौदा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। चयनकर्ताओं न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News